फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का पहला दिन था। अधिकारी सुबह से लेकर शाम तक उम्मीदवारों का इंतजार करते रहे, लेकिन जिले की चार नगर पालिकाओं में पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा। हालांकि नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उम्मीदवार जरूर घूमते दिखाई दिए। जिले में चार नगर पालिका व एक नगर परिषद है। इनमें से नगर परिषद के चुनाव वार्डबंदी के चलते फिलहाल नहीं होंगे। वहीं पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद और इस्माईलाबाद नगर पालिका में चुनाव को लेकर पूरी हलचल मची हुई है। कई प्रत्याशी तो नामांकन से पहले ही प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। चुनाव का लेकर नामांकन 30 मई से 04 जून तक होगा, जिसके बाद 06 जून को छंटनी की जाएगी। 07 जून को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जाएंगे और इसी दिन दोपहर 03 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर शाहाबाद में 37 पोलिंग स्टेशन बनाएंगे, जिनकी सूची चुनाव आयोग को प्रेषित कर दी गई है। इसके अलावा चार संवेदनशील वार्ड चिन्हित किए गए हैं। एसडीएम कपिल शर्मा ने सभी उम्मीदवारों से कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से और चुनाव आयोग के नियमों में रहकर संपन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि जो भी उम्मीदवार माहौल खराब करेगा तो उसका नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
लाडवा में भावी उम्मीदवारों को एनओसी लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 06 से उम्मीदवार देवेंद्र मान ने कहा कि बिजली निगम से एनओसी लेने में प्रत्याशियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनओसी सही समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि एनओसी से संबंधित सभी समस्याओं को दूर किया जाए। उधर बीडीपीओ कार्यालय में नगर पालिका प्रधान व पार्षद पद के चुनाव को लेकर कोई भी उम्मीदवार नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। एसडीएम विनेश कुमार ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि जब भी वह नामांकन भरने के लिए कार्यालय में आएं तो अपने सभी कागजात पूरे करके वह उन्हें सही प्रकार से जांच कर ही लाएं। नामांकन के पहले दिन बीडीपीओ कार्यालय में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें