फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर में खोल फेंकने वाले का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाखड़ा नहर में गोलियों के खोल फेंकने वाले का पुलिस दूसरे दिन सोमवार को भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस ने शहर के गन हाउस संचालकों से भी इस संबंध में जानकारी जुटाई लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया। वहीं अभी पुलिस मामले की जांच जारी रखेगी तो वहीं खोल भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी को जल्द तलाश कर लिया जाएगा। गांव मिर्जापुर के समीप रविवार को गोलियों के 539 खोल भाखड़ा नहर किनारे के साथ पानी से बरामद किए थे। गोताखोरों की मदद से इन्हें निकाला गया था। इतनी मात्रा में मिले खोल को देख पुलिस भी हैरान रह गई थी तो आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें