कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे के आगे स्थित चैतन्य आईलेट्स सेंटर व लाडवा में बस अड्डे के पास शराब ठेके पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस अभी तक किसी भी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आईलेट्स सेंटर पर दो व लाडवा शराब ठेके पर तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाई थीं।
लाडवा में हुई वारदात की गैंगस्टर नोनी राणा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली जिसमें यमुनानगर के ज्वेलर्स शोरूम और लाडवा ठेके पर फायरिंग को ट्रेलर बताया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल पोस्ट की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उसी रात यमुनानगर में ज्वेलर्स शोरूम पर फायरिंग के बाद लाडवा में ठेके पर गोलियां चलाईं। ठेकेदार ने रंगदारी या धमकी की कोई शिकायत नहीं दी। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल सहित दोनों मामलों में आठ विशेष टीमें उत्तर प्रदेश और पंजाब तक छापेमारी कर रही हैं। एसपी खुद जिले के प्रमुख मार्गों व सीमाओं पर नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी की जा रही है।