दी ग्रेट खली उत्तराखंड में फाइटिंग के बाद अब फिर से फाइटिंग मुकाबले की तैयारी करने में जुट गए है। दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पिपली रेस्ट हाउस में पहुंचे। वे एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली जा रहे थे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की वे जल्द ही चंडीगढ़, दिल्ली और लखनऊ में एक बड़ी फाइटिंग मुकाबले की तैयारी कर रहे हैं। खली ने ख़ुशी जताई की देश में रेसलिंग के प्रसंशकों में बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में देहरादून, हल्द्वानी फाइटिंग शो में लाखों प्रशंसक उमड़े थे। जिससे देखने के बाद ही अब देश के कई बड़े शहरों में भी फाइटिंग करने का मुड बनाया है।
खली ने कहा कि उन्हें कोई अफ़सोस नहीं है कि सरकार ने उनको अभी तक को अवार्ड नहीं दिया है। खली की दलील दी कि उनको प्रशंसकों से मिला प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ा अवार्ड है। खली ने कहा की उनके प्रशंसकों की वजह से उनको द ग्रेट खली कहा जाता है वही उसके लिए बड़ा अवार्ड है। वहीं एक सवाल के जवाब में खली ने साफ़ कर दिया की किसी भी राजनितिक पार्टी के समर्थन में उतरने का उनका कोई मन नहीं है। वहीं कुछ देर पिपली रैस्ट हाऊस में रूकने के बाद दिल्ली की ओर प्रस्थान कर गए।