फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में पीएचडी छात्रा नीतू ने यूजीसी-नेट-जेआरएफ में हासिल किए 100 परसेंटाइल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।नीतू यादव के साथ उनके शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पर्यावरण अध्ययन संस्थान की शोधार्थी नीतू यादव ने यूजीसी-नेट-जेआरएफ परीक्षा में 100 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। वर्तमान में नीतू यादव, डॉ. हरदीप राय शर्मा के निर्देशन में पीएचडी कर रही हैं। उनका शोध विषय थानेसर ब्लॉक के सरकारी व निजी विद्यालयों में पेयजल गुणवत्ता का आकलन है, जो जनस्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। नीतू ने अपने शोध कार्य को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल वॉटर प्रैक्टिस एंड टेक्नोलॉजी में शोध पत्र प्रकाशित किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपने शोध निष्कर्ष चार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भी प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन


नीतू की उपलब्धि पर कुलगुरु प्रो. सचदेवा ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि केयू की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शोध वातावरण को दर्शाती है।

कुरुक्षेत्र।नीतू यादव के साथ उनके शिक्षक। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें