फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुरुष वर्ग के 100 मीटर में नितिन व 400 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वा​र्षिक एथलेटिक्स मीट में जीत के लिए दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी में मंगलवार को दो दिवसीय दूसरी वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मार्च पास्ट और मशाल प्रज्ज्वलन के बाद खेलों की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। मीट का उद्घाटन मुख्यअतिथि प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह ने किया, उन्होंने छात्रों को खेलों और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया और उन्हें खेलों में सच्ची खेल भावना से भाग लेने की शपथ दिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में नितिन प्रथम, विकास दूसरे व मयंक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विकास, नितिन और मयंक शर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में मयंक शर्मा, विकास और पवन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रुखसाना प्रथम, नेहा देवी दूसरे और सोनिया तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में नेहा देवी, सोनिया और ईशा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर महिला स्टाफ रेस में शिक्षक ज्योति, कुसुम और संगीता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर पुरुष स्टाफ रेस में अंकित कुमार, सन्नी बरार और विजेंद्र कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें