फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र मेस कर्मचारी संघ का आंदोलन, वाई. दुबेदी को हटाने की मांग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी हॉस्टल नंबर 4 में धरना देते मेस कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र के मैस कल्याण कर्मचारी संघ का आंदोलन 13वें दिन भी जारी रहा। रविवार को हॉस्टल नंबर चार में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया। महासचिव मुरली प्रसाद ने बताया कि मैस कर्मचारी विद्यार्थियों को समय पर भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कर्मचारियों की मुख्य मांग डिप्टी चीफ वार्डन वाई. दुबेदी को पद से हटाना है। सोमवार को अन्य संगठन भी संघ के समर्थन में एनआईटी निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। संघ ने परीक्षा समाप्त होने पर वाई. दुबेदी के कार्यालय का घेराव करने का भी निर्णय लिया है। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने किसी भी स्थिति के लिए एनआईटी और हॉस्टल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें