फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र ने लॉन्च की पहली ई-मैगजीन होरीजन

Tue, 18 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ई-मैगजीन होरीजन जारी करने के दौरान टीम को प्रोत्साहित करते निदेशक प्रो. बीवी रमना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र ने अपनी पहली संस्थागत ई-मैगजीन होरीजन के प्रथम संस्करण का सोमवार को शुभारंभ किया गया। ई-मैगजीन को निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी के नेतृत्व में जारी किया गया। यह डिजिटल पहल संस्थान के पूर्व छात्रों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करने, कैंपस गतिविधियों को संजोने और एनआईटी की शैक्षणिक व सांस्कृतिक धरोहर को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने जा रही है।
विज्ञापन


निदेशक प्रो. रमना रेड्डी ने होरीजन को सामूहिक प्रगति और संस्थान के पूर्व छात्र, विद्यार्थी और फैकल्टी के बीच सहयोग की मजबूत कड़ी बताते हुए पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मैगजीन कैंपस की गतिविधियों को संजोने में अहम भूमिका निभाएगी। इस पहल को डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) प्रो. प्रतिभा अग्रवाल का भरपूर समर्थन मिला, जो लंबे समय से छात्र-हितैषी गतिविधियों और पूर्व छात्र सहभागिता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती रही हैं। होरीजन की अवधारणा और संरचना तैयार करने में प्रो. दिक्षित गर्ग और एनआईटी के पूर्व छात्र डॉ. रोजर कुमार का मार्गदर्शन केंद्रीय रहा। दोनों ने मैगजीन की दिशा तय करने, सामग्री संकलन, छात्र लेखन को प्रोत्साहित करने और इसे संस्थान-स्तरीय प्रकाशन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
मैगजीन के संपादकीय विभाग का नेतृत्व एडिटर मैथिली ने किया, जिन्हें को-एडिटर्स सार्थक गुप्ता, प्रिया, निक्की, सामंथा बोड़ा, मनीषा प्रकाश और मन्य ने सहयोग दिया। टीम की रचनात्मकता, मेहनत और समन्वय ने पहले संस्करण को विशेष पहचान दी। फैकल्टी एडवाइजर्स डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. रंजीत कुमार और डॉ. अंशु पराशर और टीम कोऑर्डिनेटर अंजलि तनेजा, अनु रत्तेवाल और मीनाक्षी ने सामग्री की गुणवत्ता और संस्थागत उद्देश्यों की अनुरूपता सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ई-मैगजीन होरीजन जारी करने के दौरान टीम को प्रोत्साहित करते निदेशक प्रो. बीवी रमना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें