फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निर्मल, दिनेश पाल, सौरव, सोनू और तमय सैनी ने जीते 100 व 200 मीटर दौड़ के खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। खंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन सोमवार को 100 और 200 मीटर दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में डिवाइन पब्लिक स्कूल के निर्मल, अंडर-17 वर्ग में पीएम श्री जीएसएसएस मंगौली जाटान के दिनेश पाल तथा अंडर-19 वर्ग में स्प्रिंग डेल स्कूल इस्माइलाबाद के सौरव ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में अंडर-14 वर्ग में भारत पब्लिक स्कूल के तमय सैनी, अंडर-17 वर्ग में पीएम श्री जीएसएसएस खैरिंदवा के इंदरजीत और अंडर-19 वर्ग में जीएसएसएस तेओरा के सोनू अपने-अपने वर्ग के विजेता बने।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र मित्तल ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रणबीर सिंह, एईओ जसबीर सिंह, बीईओ संजय कुमार तथा विद्यालय के खेल प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद मौजूद रहे। वक्ताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिता में सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न ट्रैक स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन


बॉक्स : इन खिलाड़ियों ने जीते खिताब

200 मीटर दौड़

-अंडर-14: निर्मल (डिवाइन पब्लिक स्कूल) प्रथम, वंश (जीएसएसएस खैरिंदवा) द्वितीय, रिहान (डीसी डेगन लिटिल चैंप) तृतीय।
-अंडर-17: दिनेश पाल (पीएम श्री जीएसएसएस मंगौली जाटान) प्रथम, इंदरजीत (पीएम श्री जीएसएसएस खैरिंदवा) द्वितीय, दीपांशु (सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल) तृतीय।
- अंडर-19: सौरव (स्प्रिंग डेल स्कूल, इस्माइलाबाद) प्रथम, ऋतिक (एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जांसा) द्वितीय, भुवेश (एमपीएम पब्लिक स्कूल, इस्माइलाबाद) तृतीय।
विज्ञापन

..
100 मीटर दौड़
-अंडर-14: तमय सैनी (भारत पब्लिक स्कूल) प्रथम, दिवेश कुमार (पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल) द्वितीय, हानन (माइंड ट्री स्कूल) तृतीय।
- अंडर-17: इंदरजीत (पीएम श्री जीएसएसएस खैरिंदवा) प्रथम, हर्ष (जीएसएसएस तेओरा) द्वितीय, यशप्रीत (जीएसएसएस रामशरण माजरा) तृतीय।
-अंडर-19: सोनू (जीएसएसएस तेओरा) प्रथम, नजीम (एसजीएनपी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल) द्वितीय, रजत (पीएम श्री जीएसएसएस मंगौली जाटान) तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें