फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरकारी स्कूलों में निपुण रामलीला, विजेता टीम को मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकारी स्कूल में रामलीला की तैयारी करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकारी प्राथमिक स्कूलों में निपुण रामलीला का मंचन हो रहा है। इसके जरिये कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चे संवाद, अभिनय और अभिव्यक्ति का हुनर सीख रहे हैं। निपुण हरियाणा मिशन के तहत चल रही इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों की भाषा, उच्चारण और आत्मविश्वास बढ़ाना है। बच्चे रामलीला के पात्रों के संवाद याद कर रहे हैं और वेशभूषा से किरदार प्रस्तुत कर रहे हैं। शिक्षक उन्हें सही उच्चारण और तालमेल के साथ प्रस्तुति देने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

एफएलएन अधिकारी महाबीर ने बताया कि रामलीला की चार से पांच मिनट का वीडियो बनाया जाएगा। जिला स्तर पर 10 मानदंडों पर मूल्यांकन होगा, जिसमें भाषा, उच्चारण और आत्मविश्वास शामिल हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पांच हजार रुपये मिलेंगे। द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः तीन हजार और दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन छह नवंबर तक कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें