फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का नौंवा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। टेलीग्राम के जरिए 76 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ज्ञान चंद निवासी फरीदाबाद समेत नौ आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में जगदीप सिंह निवासी शाहाबाद ने बताया था कि कुछ लोगों ने उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर कम पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। काम के एवज में आरोपियों ने उससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 75,94,631 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने अलग-अलग समय पर आरोपी प्रवीन कुमार, यादविंद्र सिंह, रिषभ निवासी हिसार, सागर निवासी फरीदाबाद, देवेंद्र पाल, तेजेंद्र सिंह निवासी जालंधर पंजाब, गौरव उर्फ अमन निवासी सोनीपत और मोंटी अंबाला को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नौंवे आरोपी ज्ञान चंद को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें