फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी की 29 कॉलोनियों से हटेगा अवैध होने का ठप्पा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद कार्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की 29 काॅलोनियों से अवैध होने का ठप्पा जल्द हटेगा। नगर परिषद ने त्रुटियां दूर कर फाइनल सूची प्रदेश सरकार को भेज दी है, जिस पर इसी माह मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे न केवल कई वर्षों से कॉलोनियां वैध होने का लोगों का इंतजार खत्म होगा बल्कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी मिल पाएंगी।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने की नीति के तहत प्रदेश सरकार अभी तक अधिकतर नगर परिषद व पालिकाओं के अंतर्गत कॉलोनियों की सूची जारी कर चुकी है। यही नहीं नगर योजनाकार विभाग के अंतर्गत कॉलोनियां भी अधिकतर जिलों में वैध किए जाने की अधिसूचना भी लोकसभा चुनाव से पहले ही जारी हो चुकी है। जिले में भी नगर योजनाकार विभाग के अधीन ऐसी 78 कॉलोनियां व पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद व इस्माईलाबाद नगर पालिकाओं के अधीन भी विभिन्न कॉलोनियां लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संंहिता से पहले ही वैध घोषित की जा चुकी हैं। नगर परिषद थानेसर के अधीन ऐसी कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी अपनी-अपनी कॉलोनी वैध होने की इंतजार में है।
कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन से लेकर कॉलोनाइजर तक नगर परिषद व अन्य विभागों को अपने-अपने प्रस्ताव लोकसभा चुनाव से पहले ही दे चुके हैं। इसके चलते नगर परिषद दो बार कॉलोनियों को वैध किए जाने को लेकर सूची भेज चुकी है, लेकिन त्रुटियां रहने के चलते अभी तक कोई भी कॉलोनी वैध नहीं हो पाई है। अब नगर परिषद ने सभी त्रुटियां दूर कर फाइनल सूची प्रदेश सरकार को भेज दी है। उम्मीद की जा रही है कि अगले 15 दिनों तक इन्हें वैध किए जाने की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन




कॉलोनी वैध होते ही खींचा जाएगा विकास का खाका
कॉलोनी जैसे ही वैध होने की घोषणा होगी, उसके तत्काल बाद ही इनके बुनियादी विकास को लेकर खाका खींचा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारी पहले से ही कर ली है। न केवल वैध होने पर कॉलोनियों की सड़कें चकाचक होंगी बल्कि यहां पीने के पानी, सीवरेज, बिजली व अन्य सुविधाएं भी लोगों को मुहैया कराई जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय यादव का कहना है कि वैध होेते ही लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।



नहीं रही किसी भी कॉलोनी को लेकर कोई त्रुटि : ईओ
नगर परिषद ईओ अभय यादव का कहना है कि प्रदेश सरकार को दो बार में 29 कॉलोनी की सूची हाल ही में भेजी जा चुकी है। पहले भी सूची भेजी गई थी, लेकिन कुछ त्रुटियों के चलते कॉलोनी वैध नहीं की जा सकी। अब सभी संबंधित कॉलोनियों की फाइनल सूची भेजी है। इसी माह इन्हें वैध किए जाने की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें