फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नौ हजार विद्यार्थी ने दी यातायात नियमों के परख की परीक्षा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यातायात नियमों पर आधारित परीक्षा देती छात्राएं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की ओर से यातायात के नियमों की परख के लिए सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इस परीक्षा में नौ हजार से ज्यादा स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस परीक्षा का आयोजन कराया गया। सुबह 11 से 12 बजे तक छह ब्लॉक तथा तीन कॉलेज में हुई परीक्षा में करीब नौ हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा चार स्तर में कराई गई। पहले स्तर में कक्षा तीन से पांच, दूसरे स्तर में कक्षा छह से आठ, तीसरे स्तर में कक्षा नौ से 12वीं तथा चौथे स्तर कॉलेज स्तर पर परीक्षा हुई। कॉलेज स्तर पर करीब 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

बताया कि जिला स्तर पर प्रथम रहे तीन विजेताओं को मंडल स्तर तथा मंडल स्तर के विजेता विद्यार्थियों को राज्य स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को विभाग की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। इस परीक्षा को कराने का मकसद बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इससे विद्यार्थियों को नियम समझने में आसानी होगी, क्योंकि बचपन में सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें