फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 9 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार घटता जा रहा है। मंगलवार को मात्र नौ केस सामने आए वहीं 18 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 3 लाख 55 हजार 867 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और इस समय केवल 210 केस ही एक्टिव रह गए हैं। जिले में पॉजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 97.45 फीसदी पर पहुंच गया है। अब तक 21358 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 378995 में से 355867 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना की चेन को तोड़ने में सफल रहा है। इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे हैं। मंगलवार को न्यू मॉडल टाउन शाहाबाद निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 378995 में से 355867 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इनमें से 21358 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 348 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 210 एक्टिव केस हैं।
एक लाख 98 हजार वैक्सीन की पहली डोज लगाने का कार्य पूरा
डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 16 जनवरी से लेकर 14 जून तक लोगों को 1 लाख 98 हजार कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इस जिले में तेजी के साथ वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 2 लाख 29 हजार 349 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 1 लाख 98 हजार प्रथम डोज तथा 31 हजार 349 दूसरी डोज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर को 9852, फ्रंट लाइन वर्कर 5537, 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 48 हजार 98, 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों को 72 हजार 761 तथा सीनियर सिटीजन को 93 हजार 101 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें