कुरुक्षेत्र जिला कोरोना मुक्ति की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। रविवार को भी जिलेभर में 17 मरीजों ने कोरोना को एक साथ मात दी। कुरुक्षेत्र में अब महज 87 एक्टिव केस ही बच गए हैं और पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी दर 98.02 फीसदी तक पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में एक ही दिन में 17 कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21585 मरीज रिकवर हो चुके है। अब तक 3 लाख 77 हजार 471 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि इस जिले में अब कोरोना के संक्रमण का प्रभाव तेजी के साथ कम हो रहा है और लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट रहे है। रविवार को 17 मरीज ठीक हुए कोरोना से संक्रमित 9 नए केस सामने आए हैं। कहा कि अब तक 22022 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 21585 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 350 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 400206 में से 377471 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बाक्स
लाडवा, बजीदपुर बीड़ मथाना, दबखेड़ी, कसेरला, वार्ड-8 लाडवा, भैंसी माजरा, वार्ड-3 लाडवा, पुरानी मार्केट पिहोवा सहित 9 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले के खेड़ी मारकंडा, बीड़ मथाना, पिपली बीएनसी कॉलोनी, उमरी डेरु माजरा, हिंगाखेड़ी, बजीदपुर, बारना, भवानी खेड़ा, घराड़सी, हथीरा, धुराली, सिंगपुरा, कमोदा, लौहार माजरा, डोडा खेड़ी, संतोख पुरा, खिजरपुरा, अजराना कलां, दयालपुर, किरमच, रतगल, एकता विहार, शास्त्री कॉलोनी आदि में बनाए गए 25 कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिनों के अनुसार समय अवधि समाप्त होने पर कंटेनमेंट तथा बफर जोन को हटा दिया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को भी अभी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करनी होगी।