पिहोवा। सीआईए-एक ने बस अड्डे के पास एक दुकान में दबिश देकर ताश की आड़ में जुआ खेलते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरजीत सिंह, गगनदीप सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, गौरव, गौरव गोयल निवासी कैथल, वीरेंद्र सिंह उर्फ लक्की, मनीष कुमार उर्फ मोनू निवासी पिहोवा व जितेंद्र उर्फ चीता निवासी सारसा के कब्जे से जुआ की राशि के तीन लाख डेढ़ हजार रुपये बरामद हुए। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा पिहोवा के निकट गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर दुकान में दबिश देकर ताश के आड़ में जुआ खेलते हुए उपरोक्त नौ आरोपियों को काबू किया। आरोपी ताश के पत्ते के साथ बढ़-चढ़कर दांव लगाने की बात कर रहे थे।