फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में प्रवासी मजदूर ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड पर प्रवासी मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त सूरज 19 निवासी ढेगरी जिला अररिया बिहार के रूप में हुई। सूरज अपने भाई के साथ कुरुक्षेत्र में काम की तलाश में आया था। कुछ दिन पहले ही उसका रिश्ता भी हुआ था। करीब तीन महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी। फिलहाल सूरज अमीन रोड पर एक राइस मिल में काम कर रहा था। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में पंकज निवासी ढेगरी ने बयान दिए कि पिछले महीने 25 अप्रैल को वह अपने भाई सूरज के साथ कुरुक्षेत्र काम की तलाश में आया था। यहां उनको 27 अप्रैल को अमीन रोड पर एक राइस मिल में काम मिल गया था। गांव से आने के बाद उसका भाई सूरज चुपचाप रहता था। उसका काम में भी मन नहीं लग रहा था। इसलिए जब उसका मन करता था वह काम से छुट्टी लेकर कमरा पर पड़ा रहता था। सुबह भी उसका भाई सूरज काम पर नहीं गया था। बातचीत में उसने बताया था कि उसकी तबीयत खराब है और वह आराम चाहता है। वह उसे सुबह कमरे पर छोड़कर दूसरी राइस मिल मथाना में काम पर चला गया था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसके साथी ने उसे सूचना दी कि उसके भाई ने कमरे में फंदा लगा लिया है। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई का शव लोहे के पाइप पर परने (गमछा) के साथ लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंकज के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें