फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन : 47 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नाइट डोमिनेशन के तहत जिला पुलिस ने 1897 वाहनों की जांच कर 47 वाहनों के चालान किए। इसके तहत 33 जगहों पर नाकाबंदी की गई। बगैर लाइसेंस व परमिट के 104 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब और जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत 11,790 रुपये भी बरामद किए
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र ने बताया कि नाइट डोमिनेशन के तहत गीताद्वार पिपली से लेकर थर्ड गेट, मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, आंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, उमरी चौक, देवीलाल चौक, पिहोवा चौक पिहोवा, झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद सहित कुल 33 स्थानों पर नाके लगाए। इसमें 603 पुलिस कर्मियों को नाका ड्यूटी पर लगाया गया तथा 141 अधिकारियों की ड्यूटी जांच में लगाई गई।
अभियान के तहत पुलिस ने टू-व्हीलर-568, फोर व्हीलर-523, हल्के वाहन-408 व 398 भारी वाहनों को जांच की, जिसमें यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी के साथ-साथ गुप्त सूचना पर जगह-जगह छापा मारकर करके अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 12 मामले दर्ज करके 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 104 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सके। इसके अतिरिक्त सट्टा खाईबाड़ी करने के आरोप में चार मामले दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 11790 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें