लाडवा। निधि को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। विभाग
लाडवा। इंडो-इजराइल सेंटर फॉर सब-ट्रॉपिकल फ्रूट्स में आयोजित आठवें फल महोत्सव-2026 के समापन अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें खरकाली गांव स्थित एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा निधि ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नौवीं कक्षा के छात्र सादिक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आकर्षक चित्रकला से निर्णायकों को प्रभावित किया। रंगोली प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की माही और शैली, नौवीं की जसविंदर व मनिका, आठवीं की अक्षिता, तीसरी की शिवानी तथा पांचवीं की कनिका ने भी अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा व प्रधानाचार्य अरुण सैनी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय के गौरव का प्रतीक है।