फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनएचएम कर्मियों ने मांगों के समर्थन के लिए निकाला रोष मार्च, राज्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। जिले भर के एनएच कर्मी ताज पार्क में इकट्ठा हुए और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी कर राज्यमंत्री सुभाष सुधा के आवास पर पहुंचें।एनएच कर्मियों ने शाम पांच बजे तक धरना दिया और राज्यमंत्री के बेटे साहिल सुधा को ज्ञापन सौंपा। साझा मोर्चा से आदित्य और रवि राणा ने बताया कि पूरे प्रदेश के एनएचएम कर्मचारियों ने अपने-अपने जिले के मंत्रियों व विधायकों के आवास पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। इसके चलते राज्यमंत्री सुभाष सुधा के आवास पर पहुंचकर एनएचएम कर्मचारियों ने सुबह 12 बजे से शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन कर रोष जताया और राज्यमंत्री के पुत्र साहिल सुधा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ज्ञापन में कर्मचारियों को नियमित करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की एसओपी को लागू करवाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन की गुहार लगाई गई है। स्टाफ नर्स परमजीत और एएनएम अनिता ने बताया कि आज पांच अगस्त को चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक भी है। इस बैठक में एनएचएम की आवाज उठाने के लिए राज्यमंत्री से गुहार लगाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पांच अगस्त को सभी एनएचएम कर्मचारी पूरा दिन भूख हड़ताल पर रहेंगे। जब तक प्रदेश सरकार मांगें नहीं मान लेती हड़ताल जारी रहेंगी।



यह स्वास्थ्य सेवाएं रहीं बाधित
एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाएं रविवार को भी बाधित रहीं, जिनमें लेबर रूम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, स्कूल हेल्थ, एनसीडी, एनआरसी, टीबी विभाग, आयुष विभाग, एनएचएम कार्यालय, पीपी सेंटर, सभी सीएचओ व रिपोर्टिंग के कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें