फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने पंजाब में पक्की नौकरी दी, हरियाणा सरकार ने युवाओं को इजराइल व यूक्रेन भेजा : भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा, असंध (कुरुक्षेत्र/करनाल)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कुरुक्षेत्र की पिहोवा और करनाल की असंध विधानसभा क्षेत्र में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में 43 हजार युवाओं को पक्की नौकरी दी, जबकि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां के युवाओं को रोजगार देने की बजाए उन्हें इजराइल-यूक्रेन भेज दिया, जिससे उनकी जिंदगी भी दांव पर लग गई। अब चुनाव नजदीक आने पर हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार देने के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की तर्ज पर अन्य राजनीतिक दल भी अब गारंटी देने में लगे हैं, जबकि असली गारंटी तो केजरीवाल ही हैं।
विज्ञापन

पिहोवा में बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल को हरियाणा का बेटा बताते हुए उनके लिए विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि पिहोवा और पंजाब के सुख-दुख साझे हैं। फसलें, मुसीबतें और रिश्तेदारियां साझी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों को कई बार मौका दिया, लेकिन प्रदेश में कोई बदलाव नहीं हुआ। दूसरी ओर करनाल के असंध विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बल्ला में जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा अब अन्य दल भी गारंटी देने में लगे हैं, लेकिन असली गारंटी केजरीवाल ही हैं।
कांग्रेस और न भाजपा प्रदेश की जनता को कुछ दे पाई : ढांडा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि 25 साल कांग्रेस पार्टी का राज रहा, 10 साल से भाजपा का राज है। लेकिन कोई भी पार्टी स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, महिलाओं के लिए सम्मान और युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी। उन्होंने दावा किया कि अगली सरकार आप की होगी।
विज्ञापन

भगवंत मान हमारे हमारे दामाद : बलबीर सैनी
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सैनी ने कहा कि उन्हें सरदार भगवंत मान पर बड़ा मान है। उनके घर पिहोवा की बेटी है। वे हमारे दामाद हैं, जो कि बड़े पूजनीय होते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां पर जिस भी प्रत्याशी को पार्टी की ओर से मैदान में उतारा जाएगा, उसे भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें