फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहार माजरा नहर से नवविवाहिता का शव बरामद, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोहार माजरा के समीप नरवाना ब्रांच से निकलने वाली सरस्वती फीडर नहर से दोपहर तीन बजे एक महिला का शव बरामद हुआ। नहर में बहते शव को देख राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर ज्योतिसर पुलिस चौकी से प्रभारी कुलदीप सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। नहर से शव निकालने के लिए पुलिस द्वारा गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन

गोताखोरों ने उक्त महिला के शव को नहर से बाहर निकाला। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला की उम्र 25-26 वर्ष ही रही होगी, जिसने गुलाबी रंग का सूट डाला हुआ है दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई है। दाहिने बाजू पर इंग्लिश में आई लिखा हुआ है। पहनावे से उक्त शव किसी नवविवाहित का लगता है। पुलिस ने शव मिलने के बाद नहरी एरिया के साथ लगने वाली सभी पुलिस चौकी व थानों को सूचना दी है ताकि उक्त शव की पहचान हो सके। शिनाख्त न होने तक शव को कुरुक्षेत्र स्थित एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें