जिले में रविवार को 12 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब इस जिले में कोरोना के 92 मामले सक्रिय है। जिले में 7 लाख 33 हजार 740 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं अब तक 27646 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में ओमिक्रोन वेरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे।
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 761863 में से 733740 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 223 कोविड के सैंपल लिए गए, जिसमें आरटी पीसीआर के 171, रैपिड एंटीजन के 52 सैंपल शामिल है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.21 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है। कहा कि रविवार को 12 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है, जबकि आठ मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 27646 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 27152 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव 402 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव 86 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और छह मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।