फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में कुरुक्षेत्र को 20 उम्मीदें और 17 सौगात

Sat, 31 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2017 में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र वासियों को ऐसी 17 सौगात मिलने की संभावना है, जिससे धर्मक्षेत्र की तस्वीर और संवरेंगी। यह प्रयास कुरुक्षेत्र को विश्व मानचित्र पर लाने की कवायद के रुप में देखे जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते कुरुक्षेत्र को स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक, स्पोर्ट्स और आध्यात्मिक क्षेत्र में सुविधाओं से लैस करने की तैयारी वर्ष 2017 में होगी। बड़ी सौगात के रुप में यहां होेने वाले विकास कार्यों के अलावा उन बड़ी गतिविधियों का भी अहम रोल होगा, जिनकी शुुरुआत पहली बार होने जा रही है। मसलन पहली बार कुरुक्षेत्र के पिहोवा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सरस्वती महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। जहां वर्ष 2016 में गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया गया, वहीं पिहोवा का सरस्वती महोत्सव दूसरा ऐसा उत्सव होगा, जिसे फरवरी 2017 से  इंटरनेशनल लेवल पर मनाने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इस उत्सव में सरस्वती हैरीटेज बोर्ड और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अलावा, राज्य सरकार और जिला प्रशासन सहित पर्यटन विभाग की भी विशेष भूमिका रहेगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संपदा प्रबंधक राजीव शर्मा के मुताबिक मार्च 2017 में तिरुपति बाला मंदिर के उद्घाटन की संभावना है। उल्लेखनीय है कि बालाजी टेंपल का निर्माण दक्षिण भारत के तिरुपति ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है। थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के मुताबिक पीपली में जीटी रोड पर प्राइवेट कंपनी 50 करोड़ की लागत से बस अड्डा तैयार करेगी। बस अड्डे का नाम पीपली की जगह कुरुक्षेत्र होगा और यह हाइटेक बस अड्डा लाडवा रोड पर बने गोदामों को हटाकर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस साल में कुरुक्षेत्र को हैं यह 20 उम्मीदें
1. डीसी सुमेधा कटारिया के अनुसार स्वच्छता मिशन को सफल बनाने पर होगा विशेष फोकस
2. थानेसर के एमएलए सुभाष सुधा के अनुसार पूरा शहर वाईफाई किया जाएगा
3. कुरुक्षेत्र के चौराहों के नाम महाभारत के योद्धाओं के नाम पर
4. कुरुक्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर बनेंगे भव्य द्वार
5. सांसद राजकुमार सैनी के अनुसार कुरुक्षेत्र से हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराना
6. एमएलए सुधा के अनुसार कुरुक्षेत्र के लिए मिर्जापुर से जीटी रोड तक बाईपास
7. नप चेयरमैन उमा सुधा के अनुसार नगर परिषद को जरूरी संसाधनों से लैस करना
8. एमएलए सुधा के अनुसार पुराने बस अड्डे के निकट शहीदों को समर्पित पार्क
9. एसपी अभिषेक गर्ग के अनुसार जिला में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना
10. वीसी डॉ. केसी शर्मा के अनुसार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान दिलाना
11. मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर (मैक) के चीफ एडवाइजर महेश जोशी के अनुसार मैक में 10 करोड़ की लागत से बने आडिटोरियम का 2017 में शुभारंभ कराने पर फोकस
12. केडीबी के अनुसार वर्ष 2017 में अक्षरधाम को अलाट की गई पांच एकड़ भूमि पर मंदिर का होगा काम शुरू
13. केडीबी के अनुसार मार्च में शुरू होगा तिरुपति बालाजी मंदिर
14. सीएम की घोषणा बाद 2017 में होगी इस्माईलाद नगर पालिका की प्रक्रिया पूरी
15. सेक्टर-7 और वार्ड 19 में खुलेंगे ओपन जिम
16. कुरुक्षेत्र में नर्सिंग कालेज प्रोजेक्ट पर शुरू होगा काम
17. 40 करोड़ के सीवरेज और 30 करोड़ खर्च होंगे वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट पर
18. कुरुक्षेत्र शहर में बनेगा 25 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर और अंडर पास
19. नाभिकमल मंदिर के निकट बनेगा एक करोड़ तीस लाख का पार्क
20. केयू वीसी के अनुसार पूरी परीक्षा प्रणाली आटोमिशन करेंगे

केयू को डिजिटल यूनिवर्सिटी और ई कैंपस बनाना है लक्ष्य : वीसी
केयू  के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि केयू में वर्ष  2017 में डिजिटल और स्मार्ट क्लास रूम में नई तकनीक ने शिक्षा शुरू होगी और इस साल में केयू को डिजिटल यूनिवर्सिटी और ई कैंपस बनाना उनका लक्ष्य है। केयू में सभी तरह का लेनदेन और फीस कैशलेस होगा। केयू ने नैक के निरीक्षण से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और उम्मीद है कि कुरुक्षेत्र  यूनिवर्सिटी को पहले से बेहतर ग्रेड मिलेगा। इसी के साथ वर्ष 2017 में यह  भी दीक्षांत समारोह हर साल आयोजित करने को सुनिश्चित करेगा
विज्ञापन


इस साल कुरुक्षेत्र को 17 सौगात
1. पहली बार पिहोवा में इंटरनेशनल लेवल पर सरस्वती महोत्सव की होगी शुरुआत
2. केयू बनेगी डिजीटल यूनिवर्सिटी
3. जीटी रोड़ के लिए लाडवा मार्ग पर गोदाम की जगह शुरू होगा कुरुक्षेत्र का बस अड्डा
4. कुरुक्षेत्र रेलवे रोड होगा सिक्स लेन
5. जीटी रोड पीपली गीता द्वार से केयू थर्ड गेट तक गुलजारी लाल नंदा मार्ग और थर्ड गेट से गीता जन्मस्थली ज्योतिसर तक सिक्स लेन
6. कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय का तीसरा फेज 20 करोड़ की लागत से होगा तैयार
7. केयू की देखरेख में गांव आलमपुर में खिलाड़ियों के लिए बनेगा वेलोड्रम
8. फतुहपुर में बनेगी देश की पहली आयुष यूनिवर्सिटी
9. भिवानी खेड़ा में पशुओं के लिए पाली क्लिनिक
10. ब्रह्मसरोवर में बहते स्वच्छ जल की व्यवस्था के लिए 18 करोड़ की लागत से 1600 एमएम की दो पाईप लाइनें बिछेंगी
11. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कुरुक्षेत्र का एलएनजेपी अस्पताल होगा 200 बेड का
12. थानेसर शहर पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र का राजकीय गर्ल स्कूल बनेगा 20 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी
13. अमृत स्कीम के तहत 27 करोड़ की लागत से होगा पूरे शहर के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार
14. नरकातारी रोड पर 25 करोड़ की लागत से बनेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
15. पूरे शहर में 2 करोड़ 50 लाख की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, चंडीगढ़ की कंपनी करेगी इस प्रोजेक्ट पर काम
16. चंडीगढ़ की कंपनी पूरे शहर में 2 करोड़ 20 की लागत से लगेगी एलईडी लाइटें
17. लावारिस पशुओं के लिए मथाना में सात एकड़ में बनेगा पशु आश्रय स्थल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें