फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घराड़सी और झिंझरपुर में आयोजित हुए नवीन संकल्प शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर संसदीय क्षेत्र के गांव घराड़सी और झिंझरपुर में नवीन संकल्प शिविरों का आयोजन किया गया, जहां दोनों गांव के लोगों ने सुविधाओं का लाभ उठाया। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इन नवीन संकल्प शिविरों में 135 लोगों को परामर्श और दवाइयां दी गईं जबकि 28 लोगों के टेस्ट किए गये हैं। दोनों गांवों के शिविरों में 88 लोगों के कागजात संबंधी कामों को पूरा किया गया। नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी लेने के लिए सात लोग इन दोनों गांवों के शिविरों में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन नवीन संकल्प शिविरों में लोगों की सुविधा के लिए हर प्रकार के लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें