कुरुक्षेत्र। जिले में नए कलेक्टर रेट लागू हो गए हैं जिनके आधार पर ही बुधवार से रजिस्ट्रियां होंगी। इसके लिए मंगलवार को छुट्टी के बावजूद न केवल रात नौ बजे तक तहसील कार्यालय खुले रहे बल्कि नए रेट अनुसार सॉफ्टवेयर पर डाटा अपलोड किया गया। इससे पहले 30 मार्च को अंतिम दिन रिकार्ड करीब 500 रजिस्ट्रियां हुईं। इनमें से 150 रजिस्ट्री थानेसर तहसील में ही की गई।
दो दिन पहले तय किए गए नए कलेक्टर रेट पर प्रशासन की ओर से 30 मार्च तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इनमें सात आपत्तियां ही मिलीं। इन्हें दूर करने के बाद मंगलवार 31 मार्च को नए रेट को अंतिम रूप दे दिया गया। वहीं ये विभागीय तौर पर सार्वजनिक भी कर दिए गए। अब नए रेट के अनुसार संपत्ति की खरीद करना लोगों को कई क्षेत्रों में महंगा पड़ेगा।
75 फीसदी तक बढ़े कलेक्टर रेट
हालांकि जिले के 90 फीसदी क्षेत्र में पुराने ही कलेक्टर रेट रखे गए हैं जबकि करीब 10 फीसदी क्षेत्र में 15 से लेकर 75 फीसदी तक रेट बढ़ाए गए हैं। इसमें कृषि से लेकर व्यावसायिक व रिहायशी जमीनें भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा रेट इस्माईलबाद क्षेत्र में बढ़ाए गए हैं।
इस्माईलाबाद में इस तरह बढ़े क्लेक्टर रेट
स्थान
संपत्ति
2025 का रेट
2026 का रेट
अग्रवाल पेट्रोल पंप से वेयरहाउस
व्यवसायिक
38500 रुपये वर्ग गज
48125 प्रति गज अंबाला हिसार रोड पर दो एकड़ तक
कृषि
5500000 रुपये प्रति एकड़ 8800000 प्रति एकड़
गोशाला से छप्परा रोड तक
व्यावसायिक
10000 रुपये वर्ग गज
130000 रुपये वर्ग गज
अतिरिक्त कृषि लेंड कृषि
3500000 रुपये प्रति एकड़ 4550000 रुपये प्रति एकड़
मनचंदा पंप से अग्रवाल पंप
व्यावसायिक
50000 रुपये वर्ग गज
62500 रुपये वर्ग गज
नए शिव मंदिर से नई अनाजमंडी
व्यावसायिक
40000 रुपये वर्ग गज
50000 रुपये वर्ग गज
पुरानी आबादी
रिहायशी
5500 रुपये वर्ग गज
7150 रुपये वर्ग गज
ठसका रोड से शैलर साइड
व्यावसायिक
8000 रुपये वर्ग गज
10400 रुपये वर्ग गज
ठसका रोड से दक्षिण चार एकड़ व्यावसायिक
9000 रुपये वर्ग गज
11700 रुपये वर्ग गज
विकास नगर पीछे की साइड
रिहायशी
10500 रुपये वर्ग गज
13125 रुपये वर्ग गज
अधिकतर गांवों के नहीं बढ़ाए गए रेट
गांव कलालमाजरा, किरमिच, किश्नगढ़, ईशाकपुर, अजराना कलां, अजराना खुर्द, अढोन, अभिमन्युपुर, उदारसी, इस्सरगढ़, उंटसालअमरगढ़ मझाड़ा, आलमपुर, इंदबड़ी, कड़ामी, कंवारखेड़ी सहित जिले के अधिकतर गांवों में जमीनों के रेट ज्यों के त्यों रखे गए हैं। खेड़ी रामनगर में कृषि प्रति एकड़ 95 लाख से एक करोड़ 9 लाख 25 हजार तक। जोगना खेड़ा में कृषि प्रति एकड़ 42 लाख से 60 लाख 90 हजार तक। उमरी में कृषि प्रति एकड़ 91 लाख 80 हजार से एक करोड़ 33 लाख 11 हजार। अंटेहड़ी में कृषि प्रति एकड़ 39 लाख से 44 लाख 85 हजार। जीटी रोड के आसपास कृषि प्रति एकड़ एक करोड़ 30 लाख से एक करोड़ 88 लाख रुपये तक नए रेट तय किए गए हैं।