कुरुक्षेत्र।प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को सम्मानित करते आयोजक व स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा धन्ना भगत पब्लिक स्कूल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में कार्यक्रम कर बच्चों को नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें 12वीं कक्षा की नेहा ने प्रथम, 11वीं कक्षा की कोमल व 9वीं कक्षा के शुभम ने द्वितीय तथा 10वीं कक्षा के रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को बीके मधु बहन, बीके पुष्पा बहन व स्टाफ ने इनाम के साथ सम्मानित किया गया।
उधर, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल में बीके मधु बहन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने सभी बच्चों को अच्छा इंसान बनने व नैतिक मूल्यों को जीवन में धारण करने हेतु प्रेरित किया ताकि वे अपनी ऊर्जा का सदुपयोग देश, समाज और कौम के उत्थान और विकास में लगाएं। उन्होंने बच्चों को सामाजिक बुराइयों का विरोध करने और इस बारे में आमजन को जागरूक करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर डाॅ. रामनिवास शर्मा अध्यक्ष संस्कृत भारती हरियाणा ने भी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अहम सुझाव दिए। बीके पुष्पा बहन ने सभी बच्चों को मेडिटेशन भी कराया ।