फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कमोदा गांव में नवीन संकल्प शिविर 66 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से कमोदा गांव में नवीन संकल्प शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को मेडिकल व सांसद की ओर से चलाई गई अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में ओपीडी जांच की गई जबकि 14 के लैब टेस्ट हुए। दोपहर बाद डेरा कमोदा में मेडिकल वैन पहुंची। जहां 38 लोगों की स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दवाइयां दी गईं और आठ लोगों के लैब टेस्ट किए गए। कुल 126 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
विज्ञापन

सांसद जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की पहल पर शुरू किए गए इन शिविरों में मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल है, जिसमें मुफ्त दवाइयां, चिकित्सा परामर्श और टेस्ट की सुविधाएं दी जाती हैं। संसदीय क्षेत्र में गांव के लोग इस सुविधा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। शिविरों में सांसद द्वारा शुरू की गई नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी जाती है ताकि जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें