फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीड़ बड़तौली में नवीन जिंदल फाउंडेशन ने दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में टीम नवीन जिंदल फाउंडेशन ने गांव बीड़ बड़तौली में सेवा संकल्प अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। फाउंडेशन ने यशस्वी छात्रवृत्ति, नवीन अवसर के तहत इंटरनेशनल स्किल सेंटर और सांसद खेल महोत्सव जैसी पहलों के बारे में बताया। मौके पर लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। एक मोबाइल मेडिकल यूनिट ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। इसमें ब्लड, यूरिन टेस्ट और नि:शुल्क दवाइयां शामिल थीं। नवीन जिंदल हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई। इसका उद्देश्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए लोगों को जागरूक करना था। नवीन जिंदल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि अभियान का लक्ष्य सरकारी व सामाजिक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें