फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वीरवार की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सरकारी विभागों में जनसेवाओं पर असर पड़ सकता है। इस दौरान रोडवेज व स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। कर्मचारी संगठन हड़ताल को सफल बनाने का दावा कर रहे हैं लेकिन अधिकारी कोई विशेष असर होने की संभावना से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का दावा है कि हड़ताल में 22 यूनियनें शामिल होंगी। इनमें रोडवेज व स्वास्थ्य विभाग से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी कामकाज ठप रहेगा। वहीं हड़ताल से निपटने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को दिनभर बैठकें कीं। वहीं कर्मचारियों को मनाए जाने का प्रयास भी किया जाता रहा।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारी एकजुटता दिखाएंगे और सुबह ही नए बस अड्डे के समीप ताज पार्क में एकत्रित होंगे। यहीं पर दिनभर धरना व रोष प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई जाएगी। उनका कहना है कि शाहाबाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से नो वर्क नो पे संबंधित निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं लेकिन प्रशासन के इस तरह के दबाव का कोई असर हड़ताल पर होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

हड़ताल का करते हैं समर्थन : हड़ताल को रिटायर कर्मचारी संगठन हरियाणा ने भी समर्थन दिया है। संगठन के प्रांतीय उप महासचिव राजपाल गूंसर ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल में रिटायर कर्मचारी संगठन, एटक से संबंधित कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि रिटायर कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें : कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में निजीकरण की नीतियों और चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को रद्द करना, आठवें वेतन आयोग का गठन, समान काम के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। इसके अलावा खाली पदों पर भर्ती, रोडवेज में अप्रेंटिस कर रहे छात्रों को न्यूनतम वेतन के बराबर स्थायी फंड देने और विभाग में 10 हजार नई बसें शामिल करने की मांग भी प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें