कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों की ओर से प्रोग्राम ऑफिसर वासवदत्ता और डॉ. सुषमा वशिष्ठ के नेतृत्व में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक राष्ट्रीय एकता सप्ताह मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत पीयूष ने सभी स्वयंसेवकों को एकता की शपथ दिलवाकर करवाई। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेवकों ने रन फॉर यूनिटी में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वयंसेवकों को एसएचओ महेश कुमार की ओर से साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य शीश पाल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्र भारत के वास्तुकार के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से अवगत कराया और राष्ट्रीय एकता के संदेश को समाज में प्रसारित करने के लिए छात्रों का आह्वान किया। संवाद