फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन किया गया। इसके उपलक्ष्य में केंद्र के परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार सोनी ने स्कूल से स्टार्टअप तक-युवा मस्तिष्क को नवप्रवर्तन के लिए प्रेरित करना विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सोनी ने अपने व्याख्यान में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर बच्चों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से आमजन-जीवन को छोटे-छोटे नवाचार से सुलभ बनाया जा सकता है। सोनी ने बताया कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण (राजस्थान) में सफल परमाणु परीक्षण कर समूचे विश्व को अपनी परमाणु प्रौद्योगिकी क्षमता का लोहा मनवाया था। उन्होंने बताया कि 11 मई 1998 को भारत ने न केवल सफल परमाणु परीक्षण किये थे बल्कि, त्रिशुल मिसाइल और हंस विमान का भी सफल परीक्षण किया गया था, इसलिए 11 मई को पूरे देश में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पूर्व केन्द्र के परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार सोनी ने ऋषिकुल विद्यापीठ, सोनीपत के विद्यार्थियों हेतु कृत्रिम बोधता एवं नवाचार विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान प्रस्तुत किया। केंद्र के शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को केंद्र में चित्रकला प्रतियोगिता एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में संजयगांधी ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बाबैन की प्रिया को प्रथम,तरुण कुमार को द्वित्य, जन्नत को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त भावनीत बरसोद, तन्वी, दिशिका, ईशा एवं कोमल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें