कुरुक्षेत्र। गुरुकुल मेंआयोजित सीनियर राष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते ज
कुरुक्षेत्र। स्काय मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 24वीं सीनियर राष्ट्रीय स्काय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। सचिव रिंकू आर्य ने बताया कि तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 25 जून तक चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र एवं पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष संतोष पासवान ने किया। शुभारंभ अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हेडक्वार्टर से ग्रैंडमास्टर डॉ. एमडी सेल्वम स्काय मार्शल आर्ट फेडरेशन भारत के अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा, सचिव काशीनाथ नायक, कोषाध्यक्ष दुष्यंत सैनी मौजूद थे।
प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत देश के 24 राज्य के लगभग 400 सीनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। पहले दिन प्रतियोगिता में कौशल- एक (पुरुष वर्ग) में महाराष्ट्र के गणेश यादव ने स्वर्ण, केरल के वैसाख आरएस ने रजत, गोवा के मयूरेश ने कांस्य पदक हासिल किया जबकि कौशल- एक (महिला वर्ग) में मध्य प्रदेश की चंचल कुशवाहा ने स्वर्ण, सुष्मिता पॉल ने रजत और महाराष्ट्र की श्रुतिका गोसावी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, कौशल- दो (पुरुष वर्ग) में गोवा के सुजल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के ऋषि जवाहर ने रजत और कर्नाटक के गंगाधर सिपरी को कांस्य पदक मिला। इसी तरह कौशल-दो (महिला वर्ग) में मध्य प्रदेश की काजल ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की श्रावणी रजत और कर्नाटक की गंगा ने कांस्य पदक हासिल किया। संवाद