फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कला कीर्ति भवन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाव मंजरी साहित्यिक मंच और संकल्पित फाउंडेशन आज राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में देशभक्ति, ओज, हास्य और संवेदना से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति होगी। आयोजन शाम 5:30 बजे कलाकीर्ति भवन (मैक) ऑडिटोरियम, कला परिषद में होगा। आयोजक गायत्री कौशल ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम की भावना जन-जन तक पहुंचाना है। साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों और शहरवासियों को देशभक्ति रचनाओं सहित कविता की विभिन्न विधाओं का आनंद मिलेगा। गायत्री कौशल ने कुरुक्षेत्र और आसपास के साहित्यप्रेमियों से कवियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया। यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस की भावना, साहित्य और राष्ट्रप्रेम को जोड़ते हुए एक साहित्यिक संध्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें