फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकानदार से मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृष्णा गेट पुलिस टीम ने 8 अगस्त को चक्रवर्ती मोहल्ला निवासी रागिब अली को दुकानदार से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता जसवंत सिंह पाहवा ने बताया कि उसकी दुकान लक्ष्मण चौक पर सहाय क्लीनिक के सामने है। एक ग्लास दुकानदार अली ने उसकी दुकान पर बोर्ड लगाने को कहा था। जसवंत सिंह ने उसे अपनी जगह बोर्ड लगाने या दुकान मालिक से बात करने को कहा। इस बात पर अली गुस्सा हो गया। उसने इरशाद और ताहिर के साथ मिलकर जसवंत सिंह की दुकान में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने दुकान के विज्ञापन सामग्री फाड़ दिए, गमले तोड़े और जान से मारने की धमकी दी। निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह की टीम ने यह गिरफ्तारी की। आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें