फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तरणताल से तैयार होंगे राष्ट्रीय स्तर के तैराक

विज्ञापन
लाडवा। सहारा इंटरनेशनल स्कूल में तरणताल का उद्घाटन करते डीएसपी जय सिंह व अन्य।
विज्ञापन
लाडवा। सहारा इंटरनेशनल स्कूल में लाडवा के डीएसपी जय सिंह ने तरणताल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डीएसपी जय सिंह ने कहा कि यह सेमी ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल है, जो कि अलग तरह का पहला पूल साबित होगा। यहां से राष्ट्रीय स्तर के तैराक तैयार हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों का प्रयोग कर स्वीमिंग पूल को तैराकों के लिए बेहतरीन स्तर का बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं स्कूल अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल ने बताया कि स्कूल में बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है। स्कूल की प्रधानाचार्य गीतिका अग्रवाल ने कहा किंडरगार्टन के लिए खास तौर पर एक स्पेशल पूल बनाया गया है। जबकि सीनियर विंग के छात्रों के लिए अलग पूल की व्यवस्था की जा रही है। जिसकी गहराई सरकारी मानदंडों के अनुसार ही निर्धारित होगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी यहां पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें