फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: नरवाना ब्रांच नहर टूटी, हजारों एकड़ एरिया जलमग्न, बाढ़ की आशंका बनी

Tue, 11 Jul 2023 03:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के गांव गनाहेड़ा नरकटारी ज्योतिसर के अलावा कुरुक्षेत्र की शांति नगर दीदार नगर आजाद नगर कल्याण नगर सहित आसपास के अन्य कालोनियों में भी बाढ़ की आशंका बन गई है। भाखड़ा नहर व एसवाईएल में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
राहत व बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के गांव ठोल के पास नरवाना ब्रांच नहर टूट गई है। जिससे आसपास का हजारों एकड़ एरिया जलमग्न हो गया। वहीं, मारकंडा नदी भी गांव नैंसी के पास टूट गई है। जिससे आस-पास के गांव में बड़ा खतरा बन गया है। इसके साथ गांव जोगना खेड़ा के पास एक ड्रेन भी टूट गई है और करीब 50 फीट पानी भर गया है। 

विज्ञापन


भाखड़ा नहर व एसवाईएल में जलस्तर लगातार बढ़ा
गांव गनाहेड़ा नरकटारी ज्योतिसर के अलावा कुरुक्षेत्र की शांति नगर दीदार नगर आजाद नगर कल्याण नगर सहित आसपास के अन्य कालोनियों में भी बाढ़ की आशंका बन गई है। भाखड़ा नहर व एसवाईएल में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डीसी शांतनु शर्मा लगातार सभी क्षेत्रों का मुआयना कर रहे हैं। मदद के लिए अधिकारियों की टीमों को फिल्ड में उताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें