फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऋषिकेश, देहरादून के लिए बस सेवा शुरू

Tue, 11 Jul 2023 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र से ऋषिकेश वाया हरिद्वार और कुरुक्षेत्र से देहरादून वाया सहारनपुर के लिए बस सेवा शुरुआत सोमवार को हुई। दोनों बसें प्रतिदिन नए बस स्टैंड से चलेंगी। सोमवार को दोनों बसों को सांसद नायब सिंह सैनी और थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बसों को उनके संबंधित स्थानों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद नायब सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला कुरुक्षेत्र धार्मिक नगरी है, यहां पर श्रद्धालु दूर-दूर से आते है। श्रद्धालु जिला कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरिद्वार भी जाते है, जहां पर हर को पौड़ी पर मां गंगा का आशीर्वाद लेते है, स्नान करते है तथा अपने धार्मिक रीति रिवाजों के हिसाब से कार्य करते है।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गौरव की बात है कि जिले से श्रद्धालुओं के लिए दो बसें कुरुक्षेत्र से ऋषिकेश वाया हरिद्वार और कुरुक्षेत्र से देहरादून वाया सहारनपुर के लिए चलाई गई है। कुरुक्षेत्र से ऋषिकेश वाया हरिद्वार चलने वाली बस प्रतिदिन दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर चलेगी और ऋषिकेश यह बस वापिस सुबह छह बजकर 25 मिनट पर कुरुक्षेत्र के लिए चलेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से देहरादून वाया सहारनपुर जाने वाली बस दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और वापस सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर यह बस देहरादून से कुरुक्षेत्र के लिए चलेगी। जिले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है और संबंधित तीर्थ स्थानों के दर्शन करते है। इस अवसर पर जीएम रोडवेज सुखदेव सिंह, भाजपा नेता सोहन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें