फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद में कार से नशीला पदार्थ बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) ने लाडवा रोड पर तीन युवकों को पकड़ा। उनकी महिंद्रा एक्सयूवी कार से 268 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।
विज्ञापन

एचएसएनसीबी कुरुक्षेत्र यूनिट के एसआई गुरनाम सिंह के अनुसार टीम शनिवार सुबह शाहाबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना पर टीम ने नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर भागने की कोशिश की। टीम ने उसे रोक लिया। कार में नीरज उर्फ रैम्बो, रणधीर सिंह उर्फ धीरू और अंग्रेज शर्मा सवार थे। राजपत्रित अधिकारी दीक्षा चौधरी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। डैशबोर्ड से चिट्टा और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चिट्टा के स्रोत और सप्लाई की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें