फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नर नारायण सेवा समिति ने 60 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन

Mon, 04 Aug 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित करते समिति के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। नर नारायण सेवा समिति ने सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) के सहयोग से रविवार को अगस्त माह का राशन वितरण कार्यक्रम श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान 60 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री प्रदान की गई। ये जानकारी संस्थापक अध्यक्ष मुनीश भाटिया ने दी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सदस्य दर्शन मिगलानी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से लगातार जरूरतमंदों को राशन वितरण करने की सेवा की जा रही है और नर नारायण सेवा समिति की सेवाओं को देखकर ही इस बार पूर्ण राशन सहयोग समिति को सौंपा गया है। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से चाय प्रसाद की सेवा के साथ प्रत्येक परिवार को एक-एक बेडशीट भी भेंट स्वरूप दी गई। समिति के प्रोजेक्ट चेयरमैन सतपाल भाटिया और पंकज मित्तल ने ट्रस्ट के सभी सदस्यों का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें