फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नर नारायण सेवा समिति ने 60 परिवारों को बांटा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नर नारायण सेवा समिति ने जुलाई माह के लिए 60 जरूरतमंद और असहाय परिवारों को निःशुल्क मासिक राशन वितरित किया। यह सेवा कार्य श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया, जहां समाजसेवी एवं रिटायर्ड डीएसपी करण राज सिंह टूर ने विशेष रूप से अपने साथियों सहित पहुंचकर राशन वितरण में भाग लिया।
विज्ञापन

करण राज सिंह तूर ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा पिछले 15 वर्षों से समिति जरूरतमंदों की हर प्रकार से मदद कर रही है। इस तरह नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। समिति के संस्थापक अध्यक्ष मुनीश भाटिया ने बताया कि समिति समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों में सक्रिय है।
डोनर सदस्य और सहयोगियों की मदद से समिति निरंतर जरूरतमंदों की सहायता करती आ रही है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य सिर्फ राशन देना नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा कर समाज को एक सकारात्मक संदेश देना है। इस मौके पर हैपी सुनेजा, बिट्टू बत्रा, सुशील ठकराल, करनैल सिंह, पंकज मित्तल, अभिषेक छाबड़ा, अमित कालड़ा, धर्मवीर नरवाल और देशराज शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें