फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पर्यटकों को भा रही नंदिनी की वॉल पेंटिंग व मॉडल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर तट पर ​शिल्प मेले में वेस्ट मेटरियल से
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वेस्ट सामग्री को कैसे बेस्ट किया जा सकता है, यह अनूठा उदाहरण अंबाला की नंदिनी ने बखूबी समझा है, जो अब दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। उन्होंने वेस्ट मैटेरियल को कलाकृति में बदलकर आत्मनिर्भर होने का अनोखा उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन

इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपने इस हुनर को दिखाने का मौका मिला है। उनकी वॉल पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग व वेस्ट मैटेरियल से बने डेकोरेटिव मॉडल देख पर्यटक दंग हैं। उन्हें एमएसएमई विभाग (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) ने कला का एक मंच दिया है।
गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के स्मारक के प्रांगण में पहली बार प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवा वर्ग को कुशल बनाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को अमलीजामा पहनाया गया है। इस योजना के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक रूप से मदद मुहैया करवाने का संकल्प एमएसएमई विभाग ने लिया है। इसी संकल्प को धरातल पर लाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगे हैं। नंदिनी ने अपनी कला को सजाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें