फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन मुकाबले में नंदिनी, ऋषिका, अनमोल अव्वल

Tue, 17 May 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए सभी शिक्षा संस्थानों में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जानी चाहिए। शहीदों की प्रेरणाओं को जीवन चरित्र में उतारकर हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन



यह विचार सोहनलाल डीएवी एजुकेशन कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय गायन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल समाज सेवी एसएस कौशल ने व्यक्त किए। शहीद कैप्टन रोहित कौशल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में उनके पिता एसएस कौशल ने प्राध्यापकों एवं छात्रों से उनकी यादें साझा कीं। प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली ने इस अवसर पर पधारे प्रतियोगियों और अतिथियों का स्वागत किया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों ने भाग लिया और देशभक्ति के गीत गाए। कार्यक्रम के संचालक डॉ. नरेंद्र कौशिक ने शहीद कैप्टन रोहित कौशल के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने महान सपूतों की अपने देश के लिए दी गई कुर्बानी से लोगों को अवगत करवाया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मैडम हांडा, डॉ. नीलम लूथरा और डॉ. सतनाम कौर ने निर्णायक मौजूद रहीं। यह विचार सोहन लाल डीएवी एजुकेशन कॉलेज में जिलास्तरीय गायन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए समाज सेवी एसएस कौशल ने व्यक्ति किए। कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी एमएस अहलावत व नेशनल अवेयरनेस फोरम के राष्ट्रीय महासचिव बीडी थापर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली ने अतिथियों को सम्मान चिह्न देकर उनका अभिनंदन किया।
 
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के अनमोल शर्मा ने पहला, मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर की वंशिका ने दूसरा व चमन वाटिका, पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर  की दिव्या देवगन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर स्तर पर चमन वाटिका, पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर की ऋषिका गौतम ने प्रथम, सोहन लाल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाला शहर के ईरम ने द्वितीय और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर की प्रेरणा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। 

महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में तुलसी शिक्षा महाविद्यालय अंबाला शहर की नंदनी ने पहला, सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय के रमिंद्र ने द्वितीय और तुलसी शिक्षा महाविद्यालय अंबाला शहर की रजवंत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नरेंद्र कौशिक ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें