कुरुक्षेत्र। नानक साई फाऊंडेशन की हजुर साहिब नांदेड से निकाली जा रही भगत नामदेव घुमान दर्शन यात्रा 3, 4 व 5 नवंबर को धर्मनगरी आएगी। बुधवार को नानक साईं फाउंडेशन हुजूर साहिब के एमडी पंधेरीनाथ बोकारे के आगमन पर यात्रा की रूपरेखा एवं प्रबंध का जायजा लिया गया। हरियाणा के प्रधान तेजिंदर सिंह मक्कड़ के साथ उन्होंने बताया कि इस यात्रा का हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूर्ण सहयोग से स्वागत करने जा रहा है ।
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556 वें प्रकाश पर्व एवं संत शिरोमणि भक्त नामदेव महाराज की 755 वीं जयंती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नानक साईं फाउंडेशन (नांदेड) की ओर से 11 वी भगत नामदेव घुमान दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया है। तारीख 27 अक्तूबर से छह नवंबर तक यह यात्रा पंजाब- हरियाणा -हिमाचल प्रदेश -दिल्ली के विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थानो का दर्शन करेगी। नानक साई फाऊंडेशन की टीम ने आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार जगदीश सिंह झिंडा से मुलाकात कर यात्रा आगमन पर स्वागत एवं गुरु के लंगर प्रबंध के सहयोग का अनुरोध किया ।संत बाबा रजिंदर सिंह ,हरियाणा सिख परिवार के अध्यक्ष सरदार कवलजीत सिंह अजराना , हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव सरदार जसविंदर सिंह दीनपुर, सरदार दिलबाग सिंह चौधरी से मुलाकात की।