फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरु पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

विज्ञापन
लाडवा। गतका कला का प्रदर्शन करते गतका पार्टी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। गुरु पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन दोपहर 1:30 बजे रामकुंडी गुरुद्वारा से प्रारंभ हुआ, जो मुख्य बाजार, खेड़ा मार्केट व अनाजमंडी से होते हुए वापस रामकुंडी गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी के सदस्यों ने पारंपरिक गतका कला का प्रदर्शन किया। हैरतअंगेज करतबों ने श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया।
विज्ञापन


मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पंज प्यारों व संगत का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह चाय व अन्य खाद्य एवं पेय पदार्थों का लंगर लगाया गया। नगर गुरु भक्ति, सेवा, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के वातावरण में सराबोर नजर आया। नगर कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब के संदेश प्रेम, भाईचारे, समानता और मानव सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें