कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से पटेल नगर पार्क में 426वां श्री श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। आयोजक जसवंत कुमार, हुक्मचंद परिवार ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। इस संकीर्तन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्याम प्रेमियों ने हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम में गायक आदित्य गोयल ने मधुर भजनों से समां बांधा। खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिनोंदिन श्याम प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। सेठों का सेठ मेरा श्याम बाबा..., काली कमली वाला मेरा यार है..., मेला लगा है खाटू की गलियों में..., जिसको-जिसको सेठ बनाया, वो क्या रिश्तेदार हैं... इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त खूब झूमे।
श्याम आरती में अरुण गोयल, अनुज सिंगला, संजय चौधरी, अनिल मित्तल, पियांशु तायल, मोहित तायल, राकेश सिंगला, योगेंद्र अग्रवाल, राधेश्याम, वेद प्रकाश, मुखी लाल, शुभम, शिवम गोयल, कविता गोयल, कीर्ति तायल, सोनिया सिंगला और स्वीटी मित्तल सहित अन्य श्यामप्रेमी शामिल रहे।