फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लेमन रेस में मुस्कान ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन श्री कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व श्री कृष्ण पॉलिटेक्निक किया गया, जिसमें करीब 150 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ. डीडी शर्मा और युवा विकास मंडल मुंडा खेड़ा के अध्यक्ष अमनप्रीत द्वारा किया गया और विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में लेमन रेस प्रतियोगिता में मुस्कान ने पहला स्थान हासिल किया और मनप्रीत ने दूसरा व नैंसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियाेगिता में सनी यादव पहले, सीताराम दूसरे और प्रभाकर ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में स्काईट संस्थान की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में रस्साकशी प्रतियोगिता आर सिटी संस्थान पंजाब नेशनल बैंक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

स्काईट चेयरमैन संजय बंसल ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग व लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर कांता बतान के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल के माध्यम से शरीर से रोग को दूर भगाया जा सकता है। डॉ. डीडी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में किसी एक खेलकूद में हिस्सा जरूर लेना चाहिए, जिससे शरीर हमेशा ताजगी व फुर्तीला महसूस करता है। इस अवसर पर अध्यक्ष मनप्रीत, मिस रेनू सिलग, स्वयंसेवक प्राची, पूनम, किरण दीप कौर, अमनदीप कौर, डॉ. अखिलेश कुमार भारद्वाज, अनुज मेहता, डॉ. गौरव शर्मा, प्रशांत कुमार, गुरमीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें