फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में प्रतिदिन हो रही हत्या और लूट : अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने गत रात्रि शाहाबाद में शराब ठेकेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने पर कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का दीवाला पिट चुका है। प्रतिदिन प्रदेश में लूट, हत्या, चोरी, डकैती, छीनाझपटी होना आम बात हो गई है। अरोड़ा अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ मनु जैन तथा कांग्रेस नेता सौरभ गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। आईलेट्स सेंटरों पर गोलियां दागी जा रही है। बदमाशों के हौसले बुलंद है, जो व्यापारी फिरौती नहीं देता उसकी हत्या कर दी जाती है। जिस पुलिस को लोगों की सुरक्षा करनी चाहिए वह वीआईपी सुरक्षा में लगी रहती है। सरकार उत्सव मनाने में लगी हुई है, जनता परेशान है। उत्सव मनाने में निर्धारित रूट से हटाकर सरकारी बसों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जनता को भारी परेशानी होती है। अरोड़ा ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को उत्सव मनाने की बजाय प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें