फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान : मीणा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके तहत तिरंगा यात्रा, बाइक रैली, साइकिल रैली और ई-बाइक रैली जैसे कार्यक्रम होंगे। इनमें सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ आमजन भी शामिल होंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी और स्कूलों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विभाजन प्रभावित परिवारों के अनुभव भी साझा कराए जाएंगे। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भी विशेष आयोजन होंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। साथ ही, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें