फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन करने का सोमवार को अंतिम दिन है, जिसके चलते प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। नगर परिषद थानेसर के चेयरपर्सन पद व सभी 32 वार्डों के पार्षद के लिए, इस्माईलाबाद उप चुनाव में प्रधान पद व लाडवा वार्ड नंबर 11 के पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होने हैं।
विज्ञापन

डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने कहा कि नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव के लिए प्रत्याशी 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोड़कर सभी कार्य दिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे।
18 फरवरी को नामांकन की जांच होगी तो अगले दिन 19 फरवरी को आवेदन करने वाले प्रत्याशी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने हैं। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा। 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें